बौंडी (बहराइच)। क्षेत्र के बहोरवा भौंरी निवासी शरीफ (60) शनिवार शाम घर से निकलने के बाद लापता हो गया। परिजनों ने खोबजीन शुरू की तो उसका शव सड़क किनारे खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। भतीजे कलीम ने बताया कि शरीफ के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे को मौत का कारण बता रही है। थाना प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि मृतक के परिवार के जमाल ने ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मौत होने की तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।