बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद में उसके पड़ोसियों ने घर में घुसकर बेटियों की पिटाई की। घर में आग लगा दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी हाशमा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भतीजे अतीक का गांव निवासी सवील, हदीश, रहमत अली, राजू, मोहब्बत व जुनेद के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद सभी उसके भतीजे को पीट रहे थे। जिस पर उसकी बेटियों ने विरोध किया और अतीक को बचाने का प्रयास किया। जिससे नाराज विपक्षी उसके घर में घुस आए और उसकी दोनों बेटियों से मारपीट की। हाशमा ने बताया कि आगजनी से उसके घर की गृहस्थी जल गई। आग से उसके पड़ोसी मुंशरिफ का भी घर जल गया।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सवील, हदीश, रहमत अली, राजू, मोहब्बत व जुनेद के खिलाफ बलवा फैलाने, मारपीट, आगजनी आदि लगाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।