फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक बस के सहारे है मां पाटेश्वरी का दर्शन

Wed, 10 Apr 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में नवरात्र पर चलने वाली स्पेशल बसों की संख्या शून्य है, जबकि यहां से हजारों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए रोजाना बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर जाते हैं। ऐसे लोगों को निजी या डग्गामार वाहन से यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी के महंथ मिथिलेश नाथ के आग्रह पर परिवहन निगम ने विभिन्न शक्ति पीठों के लिए विशेष बसों के संचालन का आदेश जारी किया था। इसके बाद भी जिले के श्रद्धालुओं को इसका कोई लाभ नहीं मिला। नवरात्र में हजारों लोग ट्रैक्टर ट्रॉली व टेंपो आदि से जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। यहां स्पेशल बस सेवा के नाम पर एक भी बस नहीं मिली।

एक ही बस का है सहारा
सिरसिया निवासी पंकज श्रीवास्तव कहते हैं कि लोगों की मांग पर एकमात्र बस भिनगा के सिरसिया के लिए दोपहर में संचालित होती है। यह बस लखनऊ से गोंडा, बलरामपुर व तुलसीपुर होते हुए सिरसिया आती है। वहीं से यह बस वापस उसी मार्ग से लौट जाती है। वहीं अंकित ने बताया कि यदि मुख्यालय भिनगा से तुलसीपुर के लिए सीधी बस सेवा हो तो भिनगा सहित जिले वासियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं प्रवीण का कहना है कि सुबह लखनऊ से भिनगा होते हुए सिरसिया तक एक बस जाती है। जो सिरसिया से ही लौट आती है। यदि इसे तुलसीपुर तक संचालित कराया जाए तो लोगों को ज्यादा लाभ हो। वहीं राजन के मुताबिक भिनगा को 22 मई 1997 को जिले का दर्जा मिला पर परिवहन के मामले में जिला अभी भी उपेक्षित है। भिनगा में डिपो के लिए अधिग्रहित भूमि पर बस अड्डा बना दिया गया। यदि डिपो बनता तो तुलसीपुर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए बसें मिलती। ज्ञानेंद्र का कहना है कि जिले के ज्यादातर लोग नवरात्र में मुंडन, विवाह, वरीक्षा, नए वाहनों की पूजा व नवविवाहित जोड़ों को दर्शन कराने देवीपाटन जाते हैं। यदि आवागमन का संसाधन हो तो सहूलियत होगी।
विज्ञापन


बसों की है कमी
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री को लेकर तमाम बसें अधिग्रहित कर ली गई है। जिससे समस्या हुई है।अब तक मार्ग पर बसों की कोई कमी नहीं थी। यह समस्या 15 अप्रैल से और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

- प्रेम कुमार, एआरएम बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें