फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करंट ने चार बच्चों से छीना पिता

Tue, 06 Jun 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार को दरगाह मेला देखने आया था। मेला देखकर वह अपने एक रिश्तेदार के घर रुकने गया था, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया महिपाल निवासी रामनरेश (31) सोमवार को दरगाह मेला देखने आया था। मेला देख कर वह देर रात अपने रिश्तेदार के पास रुकने गया था। जहां आइसक्रीम मशीन के तार की चपेट में आकर उसे करंट लग गया। उसे मेडिकल कॉलेज पहुचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के छोटे भाई रामकुमार ने बताया कि रामनरेश अपने पीछे चार मासूम छोड़ कर गया है। उसने बताया कि करंट ने प्रांशु(7), हरीश (5), काजल (3) व अंशु (8माह) के सिर से पिता का साया छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें