फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पर आ गया मगरमच्छ, पांच मिनट तक थमा रहा यातायात

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज मार्ग पर निकला मगरमच्छ।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्यजीवों की आवाजाही के बीच शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज मार्ग पर उस समय वाहन रुक गए, जब एक मगरमच्छ सड़क पार करता दिखाई दिया। सड़क पर पहुंचा मगरमच्छ करीब पांच मिनट तक वहीं रुका रहा। उसे देखकर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि मगरमच्छ कुछ देर सड़क पर रहने के बाद दूसरी ओर चला गया। इसके करीब 15 मिनट बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। अध्यक्ष लखमानी ने कहा वन क्षेत्र से जुड़े इस मार्ग पर अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही देखने को मिलती है। मगरमच्छ के सड़क पर आने की घटना से वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उधर विचपरी नहर मार्ग पर अक्षत वर्मा को एक मगरमच्छ रात में दिखा। इस मामले में वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें