फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आबादी के पास दिखा मगरमच्छ, दहशत

विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सोमई गौढ़ी गांव के मजरा तनाजा के किनारे घूम
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर रेंज के सोमईगौढ़ी के तनाजा गांव के किनारे रविवार को एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ से मगरमच्छ पास बह रहे नाले में चला गया। मगरमच्छ के आबादी के बेहद करीब पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मगरमच्छ के गांव की ओर आने से लोगों को बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर केके सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें