सुजौली के सीतारामपुरवा में नहर के किनारे निकला मगरमच्छ।
बिछिया। सुजौली रेंज के सीतारामपुरवा में मंगलवार को नहर की रेतीली भूमि पर मगरमच्छ धूप सेंकता दिखाई दिया। इसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग ने नहर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को नहर के पास अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी है। बच्चों और पशुओं को अकेले नहर किनारे भेजने से भी बचने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ दिखने पर उसके पास न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।