चौधरी चरण सिंह बैराज के पास सड़क पर घूमता मगरमच्छ।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के पास बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे शारदा नहर से निकलकर एक मगरमच्छ लखीमपुर हाईवे पर पहुंच गया। इससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ घाघरा बैराज से करीब 100 मीटर की दूरी तक हाईवे पर घूमता रहा। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान कई वाहनों के लगातार हॉर्न बजाने पर मगरमच्छ वापस शारदा नहर की ओर लौट गया।