फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फसल बचाने के लिए लगे जाल में फंसा मगरमच्छ

विज्ञापन
कतर्नियाघाट के चहलवा गांव में जाल में फंसा मगरमच्छ।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए जाल में मंगलवार रात मगरमच्छ फंस गया। बुधवार सुबह खेत पहुंचे किसान छोटे यादव ने जाल में मगरमच्छ को फंसा देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और वन विभाग को जानकारी दी गई। रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय, वन दारोगा राधेश्याम और वन रक्षक कौशल किशोर सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल से सुरक्षित बाहर निकाला। वनकर्मियों के अनुसार, मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे नजदीकी सरयू नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। किसान ने नीलगाय व अन्य जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत में जाल लगाया था। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें