फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तालाब में नहा रहे युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, संघर्ष से जान तो बची पर कट गया हाथ

Sun, 09 Jul 2023 06:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

यूपी के बहराइच जिले के सेमरी मलमला इलाके में तालाब में नहा रहे कुछ युवकों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। एक किशोर उसकी सीधी चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के सेमरी मलमला में रविवार को दोपहर तालाब में नहा रहे एक किशोर का हाथ मगरमच्छ चबा गया। मगरमच्छ ने अचानक हमला किया। हमला होते ही साथ में नहा रहे अन्य लड़के शोर मचाते हुए भागे, पर एक किशोर उसकी चपेट में आ गया। मगरमच्छ के मुंह में उसका हाथ आ गया। मगरमच्छ उसे पूरा निगलने की कोशिश में था। कड़ा संघर्ष करके उसने अपने आप को उसके चंगुल से निकाला लेकिन तब तक वह उसका हाथ चबाकर काट चुका था।  

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मुर्तिहा रेंज के ग्राम पंचायत सेमरी मलमला में मंदिर के पास शनिवार को तालाब में कुछ लड़के नहा रहे थे। तभी दोपहर लगभग 12 बजे गांव के ही रामनिवासी (15) पुत्र संतराम पर मगरमच्छ ने हमला दिया। हमले के दौरान रामनिवासी का बायां हाथ मगरमच्छ के जबड़े में आ गया और कलाई से आगे का हाथ चबा गया।

 घायल का शोर सुनकर साथ में नहा रहे लड़के चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागे। इस बीच रामनिवासी किसी तरह जान बचाकर तालाब के बाहर निकला। थोड़ी ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान मनोज गोंड ने एंबुलेंस बुलाकर परिवारीजनों के साथ घायल को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र मोतीपुर भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में किशोर घायल हुआ है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि उन्हें अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें