फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नदी पार कर रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला

Thu, 08 Jun 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। एक किसान का खेत नदी के दूसरे छोर पर है। वह गुरुवार को नदी पार कर अपने खेत गया था। घर लौटते समय फिर नदी तैर कर पार कर रहा था। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई। हमले में किसान घायल हो गया। उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी साबित अली (55) का खेत राप्ती नदी के दूसरी ओर है। बृहस्पतिवार को साबित अली राप्ती नदी के सिसवारा घाट से नदी तैर कर खेत गए थे। दोपहर में लौटते समय नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। मगरमच्छ उन्हें खींच कर पानी में ले जाने लगा। किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण ग्रामीण नदी की ओर लाठी-डंडा लेकर दौड़े।
कुछ ग्रामीणों ने नदी में कूदकर मगरमच्छ को लाठी-डंडे से भगाया। इसके बाद घायल किसान को नदी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। वहां से किसान साबित अली को मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें