फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल युवक की मौत

Mon, 28 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल क्षेत्र में एक युवक को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जरवलरोड कस्बा में मोहल्ला बाजदारी निवासी नान्हू (40) पुत्र अशरफ मानसिक रूप से कमजोर था। वह सोमवार दोपहर कस्बे के निकट स्थित बढ़ौली गांव में दावत खाकर पैदल घर लौट रहा था।
विज्ञापन


जरवल गैस गोदाम के निकट लखनऊ-बहराइच मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही नान्हू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके भाई पीर मोहम्मद ने थाने पर तहरीर दी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें