लेकिन समय पर परिवार वालों को भनक लग गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। हालत गंभीर है।
दरगाह थाना अंतर्गत नुरुद्दीनचक मोहल्ला निवासी पूजा (18) कई दिनों से मानसिक तनाव में थी। रविवार की रात उसने मौका पाकर कमरे में फांसी का फंदा तैयार किया और उससे झूल गई।
लेकिन कमरे से आई अचानक आहट से घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। जब परिवारीजन ने कमरे में जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गए।
तत्काल उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसके गले पर फंदे का कसाव तेज हो चुका था। डॉक्टरों ने पूजा की हालत गंभीर बताई है।