फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने महिला को मारी गोली

Sun, 16 Aug 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर थाना क्षेत्र के जरही रोड स्थित सीमेंट एजेंसी और परवानीगौढ़ी में एक ग्रामीण के घर में डकैतों ने शनिवार रात धावा बोल दिया। सीमेंट एजेंसी से सवा लाख रुपये की संपत्ति डकैत समेट ले गए। परिवार के जगने पर फायरिंग भी की। उधर, ग्रामीण के घर डाका डालने पहुंचे डकैतों ने महिला के जगने पर उसे गोली मार दी। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे के जरही रोड स्थित जयप्रकाश सीमेंट एजेंसी पर शनिवार रात असलहों से लैस डकैतों ने धावा बोल दिया। दुकान मालिक जयप्रकाश का मकान भी एजेंसी के दूसरे तल पर है।

ताला तोड़कर घुसे डकैतों ने गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकदी और जेवरात समेत लगभग सवा लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसी बीच दुकान मालिक की नींद खुल गई। उसने शोर मचा दिया। जिस पर फायरिंग करते हुए डकैत मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद डकैतों ने मिहींपुरवा ब्लॉक परिसर के पीछे परवानीगौढ़ी निवासी मनीराम धोबी के घर पर धावा बोला। डकैतों की घर में आहट पाकर मनीराम की पत्नी शांती देवी (50) की नींद खुल गई। उसने विरोध शुरू किया। जिस पर डकैतों ने उसके पेट में गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ मोतीपुर मोहम्मद यासीन खां ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। महिला ने डकैतों को पहचान लिया है। मुकदमा दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें