बाढ़ व कटान पीड़ित एक महिला की शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जरवलरोड क्षेत्र में आदमपुर रेवली तटबंध पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले शंकर का परिवार बाढ़ व कटान पीड़ित है।
मेहनत मजदूरी से परिवार का भरण पोषण होता है। शुक्रवार सुबह शंकर की पत्नी लक्ष्मी (38) घरेलू कार्य से निकली थी। लखनऊ-गोंडा प्रखंड पर रेलवे ट्रैक पार करते समय लक्ष्मी ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष एके यादव ने बताया कि बहरामपुर गांव के निकट ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।