फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस की रकम के लिए पत्नी की हत्या

Thu, 26 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मछियाही गांव निवासी एक महिला की इंश्योरेंस की रकम के लिए पति ने हत्या कर दी। युवक पत्नी को घुमाने और मंदिर पर दर्शन कराने के बहाने लेकर निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शव के पास उसके पति का गमछा और बनियान भी मिली है। सिर और हाथ पर चोट के निशान भी हैं। श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना अंतर्गत मछियाही गांव निवासी संतराम विश्वकर्मा ने अपनी बेटी रूपवती उर्फ जल्लादा (27) का विवाह एक वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कलकलवा निवासी पप्पू विश्वकर्मा के साथ किया था।

रूपवती का पहला पति सड़क हादसे में उत्तराखंड के देहरादून में मर गया था जिसके बाद उसकी दूसरी शादी पप्पू के साथ हुई थी। पहले पति की मौत पर उसको मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये मिले थे जो उसके बैंक खाते में जमा थे। दूसरा पति पप्पू विश्वकर्मा इस पैसे पर नजर गड़ाए हुए था।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही वह पैसा बैंक से निकालकर देने के लिए रूपवती को आए दिन मारापीटा करता था। मंगलवार को वह रूपवती को घर से लेकर बड़की दुबवा माता स्थान पर दर्शन कराने और घुमाने के लिए निकला था। बुधवार सुबह मछियाहीगांव के निकट सड़क किनारे खड्डे में रूपवती का शव कुछ लोगों ने पड़ा देखा।

शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष वकील पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई विशंभर विश्वकर्मा ने बताया कि बीमा की रकम हासिल करने के लिए पप्पू ने बहन की हत्या की है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें