फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर रसूलपुर दरेहटा गांव के पास नाले में एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या के बाद शव को फेंका गया। उसके नाजुक अंग क्षतिग्रस्त मिले। सिर पर ईंट से प्रहार के निशान थे। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर दरेहटा गांव के निकट नाला बहता है। सोमवार दोपहर में आसपास गांव के लोग नाले के तट पर मवेशियों को घास चरा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा। इस पर सभी दहशत में आ गए। सूचना पाकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के नाजुक अंग क्षतिग्रस्त मिले। सिर और चेहरे पर ईंट से कूचने के निशान मिले। लग रहा था कि किसी ने हत्या कर शव फेंका है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोटोग्राफी के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। शिनाख्त नहीं हुई है। उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें