फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर लटकाया शव

Sat, 15 Jun 2019 11:06 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ससुराल सोमईपुरवा गांव में दावत खाने गए युवक की हत्या कर उसका निर्वस्त्र शव पेड़ पर तार से बांधकर लटका दिया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हत्या का कारण ससुराल में विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक के रिश्तेदारों से पूछतांछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के धोबिया गांव निवासी ननकू (35) पुत्र रहमत उल्ला की ससुराल खैरीघाट थाना अंतर्गत सोमईपुरवा गांव में नायक बाबू के घर है। नायक का सात माह पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। नायक के स्वस्थ होने के लिए उसकी पत्नी नजीमुन ने मन्नत मांगी थी। उसी के तहत शुक्रवार को सोमईपुरवा गांव में नायक के घर कार्यक्रम का आयोजन था। इसी दावत में ननकू को आमंत्रित किया गया था।

दोपहर बाद ननकू ससुराल पहुंचा। वहां पर भोजन के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने ननकू की पिटाई कर दी। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इधर, परिवार के लोग पूरी रात ननकू की खोजबीन करते रहे। सुबह ननकू का शव ससुराल से एक किलोमीटर की दूरी पर शिवपुर टिकानपुरवा गांव के पास असगर के खेत में लगे पापुलर के पेड़ से तार से लटका मिला। शव पूरी तरह नग्न था। कपड़े गायब थे। 
विज्ञापन


शरीर पर गहरे जख्म भी मिले हैं। जिससे लग रहा है कि पिटाई के बाद हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को तार से बांधकर लटका दिया गया है। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने जब आसपास गांव के लोगों को एकत्रित किया, तब मृतक पहचान ननकू के रूप में हुई। साथ ही घटना का भी पता चला। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के साले नायक बाबू व उनके परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें