अस्पताल चौराहे के निकट बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी को लेकर हुए विवाद में युवकों ने एक ट्रैफिक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
शहर में अस्पताल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सुमंत कुमार की ड्यूटी थी। बुधवार रात एक एसयूवी बीच सड़क पर खड़ी की गई थी जिससे जाम लग गया। ट्रैफिक सिपाही ने एसयूवी सवार युवकों से गाड़ी किनारे हटाने के लिए कहा। इस पर युवक भड़क उठे। दोनों ने सिपाही को चौराहे पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय नरायन शुक्ला व टीएसआई शेषमणि पांडेय मौके पर पहुंचे। इस पर हमलावर युवक भाग खड़े हुए। उन्हें डिगिहा तिराहे के निकट घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।
एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर प्रहलाद दूबे व बाबूलाल दूबे के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।