कस्बे में गुड़मंडी के निकट स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में बुधवार देर रात आग लग गई। बचाव के लिए तुरंत दमकल केंद्र को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान जल चुकी थी।
इस हादसे में 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कस्बा निवासी जाफर इमाम की गुड़मंडी के निकट रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बुधवार रात 10 बजे जाफर दुकान बंद कर घर चले गए थे।
रात करीब 12 बजे बाधित बिजली सप्लाई शुरू हुई। उसी समय दुकान में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस व दुकान मालिक को अवगत कराया। दुकान मालिक मौके पर पंहुचा। पुलिसकर्मी व कस्बे के लोग भी इकट्ठा हो गए।
सूचना नेपाल और नानपारा अग्निशमन केंद्र को दी गई। आधे घंटे बाद नेपाल से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। नानपारा से दमकल वाहन आने में एक घंटा लग गया। दोनों दमकल वाहनों से छह घंटे की मशक्कत के बाद रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी काबू की गई लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर आदि पूरी तरह जल गया।
दीवारें व छत चटक गई। थीं। दुकान मालिक जफर इमाम के मुताबिक आग बिजली के शार्ट सर्किट के चलते लगी। आग से 20 लाख से अधिक का सामान जला है। नानपारा से आए दमकल वाहन का पानी आधे घंटे में ही खत्म हो गया। उधर नेपाल से आए दमकल कर्मी आग बुझाने में जूझते रहे। उसके चलते किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।