फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में दो नेपाली युवतियां बंदी

Fri, 15 Jul 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में छापा मारकर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम जिस्मफरोशी करने के आरोप में दो नेपाली युवतियों को पकड़ा है। कमरे में मौजूद चार युवक भाग निकले। छात्रावास वार्डेन व चौकीदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रावास में देह व्यापार किए जाने का केस दर्ज किया है। नेपाली युवतियों के देह व्यापार में लिप्त होने की सूचना पर नेपाल पुलिस भी रुपईडीहा पहुंची है। 

रुपईडीहा के मोहल्ला साकेत नगर में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास है। इसमें रहकर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के अनुसूचित जाति के छात्र पढ़ाई करते हैं। छात्रावास में 70 कमरे हैं। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित छात्रावास में वार्डेन आरपी सिंह व चौकीदार अलीम की तैनाती है।
विज्ञापन


छात्रावास की संदिग्ध हालात में युवक-युवतियां के आने-जाने की मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की। नेपाल की दो युवतियों व युवकों के छात्रावास पहुंचने की सूचना पर देर शाम थानाध्यक्ष छोटक यादव ने छापेमारी की। छात्रावास के एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में दोनों युवतियां मिलीं।

उनके साथ चार युवक भी मौजूद थे। तीन युवक खिड़की से कूदकर भाग निकले। पकड़ में आया रुपईडीहा निवासी इसरार नामक युवक की फरार हो गया। युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। युवतियां नेपाल के दांग जिला अंतर्गत घोराई वार्ड नंबर नौ की निवासी बताई गई हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल प्रसाद, कस्बा निवासी आरके सिंह व एके सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रावास के वार्डेन आरपी सिंह व चौकीदार अलीम को भी हिरासत में लिया गया है।

समाज कल्याण अधिकारी को सूचना दे दी गई है। उधर समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह का कहना है कि छात्रावास की घटना की सूचना मिली है। इसकी जांच अधीक्षक और सुपरवाइजर को सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें