फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में विद्यार्थी घुसे तो प्राचार्य को पीटा

Tue, 20 Oct 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बाबा झारखंडी इंटर कॉलेज में पढ़ रहे छात्र मंगलवार को पास के खेलते हुए बगल के एक खेत में चले गए। इससे आक्रोशित होकर खेत के मालिक ने स्कूल में जाकर प्राचार्य को पीट कर घायल कर दिया और उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन


 इतना ही हीं उन्हें बचाने के लिए आए लोगों को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस पर मामले में प्राचार्य ने विद्यार्थियों संग थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की तहरीर दी है।

मामला गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर पैड़ा स्थित बाबा झारखंडी इंटर कॉलेज का है। यहां मंगलवार को छात्र पढ़ने आए थे। जो कुछ समय के बाद खेलते-खेलते विद्यालय के बगल में बने मोहर्रम अली के खेत में चले गए। यह बात मोहर्रम अली को बहुत नागवार गुजरी।
विज्ञापन


 इससे आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे मोहर्रम अली ने कमली निवासी प्राचार्य भीमसेन शुक्ला पुत्र बड़ेराम से अभद्रता शुरू कर दी। जब प्राचार्य ने इसका विरोध किया तो मोहर्रम अली ने अपने साथ बाबू, नान भईया व बर्रोह को भी मिला लिया और भीमसेन की पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर भीसेन के पिता बड़े राम व सत्य प्रकाश मिश्रा भी पहुंच तो इन लोगों ने मिलकर उन्हें भी मारा पीटा।
विज्ञापन


छात्रों संग गिलौला थाने पहुंचे भीमसेन

की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि घायल भीमसेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें