फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच लाख की संपत्ति राख

Sat, 24 Oct 2015 11:29 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान तीन बार धमाके भी हुए। शनिवार सुबह फिर आग भड़क उठी। इस पर फिर दमकल बुलाना पड़ा। पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला गुलामअलीपुरा में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुन्ना का गोदाम स्थित है। शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास गोदाम में अचानक आग लग गई। पहले तो लोगों ने धुंआ निकलते देख समझा कि मच्छर भगाने के लिए लकड़ी सुलगाई गई है। लेकिन जब धुंआ तेज हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं तो मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। तत्काल गोदाम मालिक को सूचना दी गई। अग्निशमन केंद्र को भी अवगत कराया गया। जब आग लगी, उसी समय शहर के मुख्य मार्ग से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। काफी भीड़ थी। इसके चलते दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में लगभग 40 मिनट का समय लग गया। तब तक आग पूरी तरह धधक चुकी थी। गोदाम जब जल रहा था। तब एक-एक कर तीन धमाके हुए। इससे लोग सिहर उठे। किसी तरह दमकल वाहनों ने रात एक बजे के आसपास आग पर काबू पाया। लेकिन शनिवार भोर में पुन: आग भड़क उठी। इस पर दमकल वाहन बुलाना पड़ा। व्यवसायी मुन्ना के मुताबिक पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। गौरतलब हो कि गुलामअलीपुरा मोहल्ला काफी सघन बस्ती है। अगर समय रहते दमकल वाहन न पहुंचता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद से मोहल्ले के लोग दहशतजदा हैं।   एक दमकल वाहन में खत्म हो गया पानी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। तभी एक दमकल वाहन में पानी खत्म हो गया। जबकि अग्निशमन विभाग की एक छोटी गाड़ी मौके पर मौजूद थी। उसे हाईडेंट से जोड़कर ही फौव्वारा छोड़ा जा सकता था। इसके चलते महज एक दमकल वाहन के सहारे किसी तरह आग बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें