फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बंगले से चंदन के पेड़ काटे जाने में पांच होमगार्डों पर केस

Thu, 22 Dec 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास परिसर से चंदन के पेड़ काटने के मामले में पांच होमगार्डों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके बावजूद पुलिस मामले को दबाने में लगी थी। एसपी का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हालांकि डीएम द्वारा होमगार्डों की लाठी से पिटाई के मामले में पीड़ित होमगार्डों की ओर से दी गई तहरीर पर 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


डीएम आवास परिसर में पीछे की तरफ साखू, सागौन व चंदन के पेड़ लगे हैं। चार दिन पूर्व चंदन के दो पेड़ों पर आरा चल गया। उस समय डीएम अभय बाहर थे। आवास पर पहुंचने पर जानकारी हुई तो ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड दबरारी लाल, शिवकुमार तिवारी, धर्मराज, कमरुद्दीन व प्लाटून कमांडर हरिश्चंद्र शर्मा को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।

इन होमगार्डों का कहना है कि डीएम ने लाठी से पीटा। मौके पर मौजूद कर्मचारी व अधिकारियों ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें सस्पेंड कराने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित होमगार्डों की ओर से बुधवार को डीएम के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर में डीएम कार्यालय के नाजिर सैयद नैयरे आजम ने सभी पांच होमगार्डों पर चोरी छिपे चंदन का पेड़ कटवाने का आरोप मढ़ते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी। पुलिस ने आनन फानन में केस दर्ज कर लिया। एसपी सालिकराम वर्मा का कहना है कि धारा 457/380 व 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें