फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में मारपीट, सात घायल

Mon, 13 Jul 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। लीलापारा गांव में रविवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैैं।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रॉस तहरीर लेकर घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत लीलापार गांव निवासी शैलेष कुमार (15) और अब्बास (25) एक साथ मुंबई कमाने गए थे। शैलेेष का आरोप है कि अब्बास ने उसके ढाई हजार रुपये चुरा लिए हैं।

रविवार देर शाम वह अब्बास के घर रुपये मांगने पहुंच गया तो दोनों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


 मारपीट में शैलेष, समुंदरी (55), पेशकार (12), मायावती (18) एवं दूसरे पक्ष से अब्बास, मुसलिम (52), दिल बहार (40) घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें