फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की थाली से गायब हुई दाल

Sun, 25 Oct 2015 10:38 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद भी जिला प्रशासन अभी तक सस्ती दाल उपलब्ध कराने के दावे पर खरा नहीं उतर पाया है। ऐसे में लोगों को मजबूरन फुटकर दुकानों से मंहगे दामों पर दाल की खरीददारी करनी पड़ रही है। दो महीने में दाल लगातार महंगी होती जा रही है। 80 से 85 रुपये किलो तक दो माह पूर्व आसानी से दुकानों पर बिकने वाली दाल की कीमत अब 200 रुपये के करीब पहुंच गई है। अचानक बढ़ी दाल की कीमतों के कारण हर वर्ग परेशान है। गरीब व्यक्ति तो दाल के बारे में सोच ही नहीं पा रहा है। इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जरूर पहल की थी। उन्होंने जिलों में स्थापित कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो से सस्ती दाल मुहैया कराने का आदेश सभी डीएम को दिया था। लेकिन बहराइच में अब तक डिपो से दाल की बिक्री शुरू नहीं हुई। हर तबके के लोग फुटकर दुकानों पर जरूरत भर की दाल खरीदकर काम चला रहे हैं। छुट्टी के बाद होंगे इंतजाम सरकार की ओर से कर्मचारी कल्याण निगम के डिपो से सस्ती दरों पर दाल उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए है। हालांकि मोहर्रम, विसर्जन की छुट्टी के कारण इनकी बिक्री नहीं शुरू हो सकी है। अब सोमवार से जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य लोगों से वार्ता कर डिपो की दाल की बिक्री शुरू करने के प्रयास होंगे।- विद्याशंकर सिंह अपर जिलाधिकारी बहराइच   दालाें के वर्तमान व पांच दिन पुराने फुटकर बाजार मूल्य दाल वर्तमान मूल्य पुराना मूल्य अरहर 180 175 उड़द 100 97 चना 65 63 उड़द खड़ा 120 116 मसूर 85 82
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें