फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पेशी पर आया आरोपी कोर्ट के बाहर घूमता मिला

Mon, 21 Mar 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
भिनगा के नई बाजार में हथकड़ी के साथ घूमता रिमांड पेशी पर आया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
श्रावस्ती। दुकान पर खरीदारी कर रहा ये शख्स कोई आम आदमी नहीं है। गौर से देखिए, इसके हाथ में हथकड़ी लगी , जो रस्सी से बंधी है। जी हां, ये शातिर  बदमाश है जो रिमांड पेशी पर सोमवार को श्रावस्ती लाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन, पुलिस की लापरवाही देखिए कि उसे खरीदारी करने के लिए खुला छोड़ दिया। इसे पुलिस की मेहरबानी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। ये हाल तब है जब इससे पहले पुलिस की इसी गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण अपराधी भाग चुके हैं।

अभी हाल ही में न्यायालय पर रिमांड पेशी पर आया एक शातिर अपराधी अपनी प्रेमिका व अभिरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के साथ पिक्चर हाल में फिल्म देखता पकड़ा गया। इसी से कुछ मिलता जुलता नजारा सोमवार को भिनगा में देखने को मिला।
विज्ञापन


यहां गिलौला लूटकांड के शातिर अपराधी मनीराम को बलरामपुर पुलिस रिमांड पेशी के लिए भिनगा स्थित जिला जज न्यायालय लाई थी। कई मामलों में वांछित होने के कारण पुलिस ने इस शातिर के हाथ में हथकड़ी भी लगा रखी थी लेकिन दोपहर में न्यायालय के बाहर शातिर घूमता हुआ देखा गया।

वह हथकड़ी को अपने ही हाथ में संभाले हुआ था। इस दौरान शातिर ने न केवल अपनी मर्जी से कई दुकानों से खरीददारी किया बल्कि वह ईदगाह से लेकर जिला जज न्यायालय के पास तक अकेले घूमा। कोई भी पुलिसकर्मी उसके साथ नहीं था। 

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह बताते हैं कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो बलरामपुर पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें