फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने थाने में किया आत्महत्या

Thu, 22 Sep 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया थाने में तैनात एक सिपाही ने गुरूवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सिपाही बैरक में अकेले था। सिपाही की जेब से पुलिस ने सुसाइट नोट बरामद किया है। उसमें आत्महत्या का कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ होना कहा गया है। घटना की सूचना पर एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी छानबीन करने मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले सिपाही का नाम संदीप शर्मा (28) पुत्र साधू शरण शर्मा है। संदीप जनपद बस्ती में पैकोलिया थानान्तर्गत चेतैरा का रहने वाला था। वह इसी वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जनपद श्रावस्ती के सिरसिया थाने में तैनात हुआ था। गुरुवार दोपहर बाद वह बैरक में गया था। बैरक के रोशनदान में चादर से गले में उसने फांसी का फंदा लगा लिया।

बैरक में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मी अवकाश पर हैं। अन्य बैरक के पुलिसकर्मी शाम संदीप को बुलाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि सिपाही संदीप ने आत्महत्या कर ली है। परिवारीजनों को सूचना भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें