फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन महामंकोल की समुंथा समेत सात पर जालसाजी का केस

Sat, 12 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। फर्जीवाड़ा कर जमीन की खरीद फरोख्त करने में डेन महामंकोल प्रमुख सुमंथा समेत सात लोगों के खिलाफ इकौना पुलिस ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट के आदेश      पर जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नयापुरवा परवानी गौढ़ी नानपारा बहराइच निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामकुमार ने आरोप लगाया है कि उसने सतेंद्र उर्फ नन्हे पुत्र गंगा सागर निवासी कटरा बाजार हाल निवास रांझा नेपाल से ग्राम कटरा की गाटा नंबर 366 जिसकी नई गाटा 503 रकबा 0.313 हेक्टेयर भूमि का बैनामा एक फरवरी 2011 को लिया था।

इस भूमि को सतेंद्र के पिता गंगासागर ने कटरा बाजार निवासी विजय पुत्र मोहन लाल से खरीदा था। उनके जमीन खरीदने व दाखिल खारिज कराने के बाद कटरा बाजार निवासी लालजी पुत्र रामेश्वर ने जालसाजी करके उस भूमि को वर्ष 2004 में विजय कुमार से ही फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद इसी जमीन को फिर से डेन महामंकोल मेडिटेशन सेंटर की प्रमुख सुमंथा से सांठ-गांठ करके डेन महामंकोल की बड़ी माता एमोन समन के नाम से फर्जी बैनामा करा दिया।

इसके बाद आरोपियों ने न केवल जमीन का बैनामा ही कराया बल्कि उस पर कब्जा भी कर लिया। इसकी पीड़ित ने कई बार स्थानीय थाने के साथ ही अन्य अधिकारियों से शिकायत की।

इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।

सीजेएम ने मामले का परीक्षण कर पाया कि मामला प्रथम दृष्टया फर्जी अभिलेखों के आधार पर जमीन अंतरण का है।

इस पर न्यायालय ने डेन महामंकोल की उपाध्यक्ष एनोम समन, सुमंथा, मनोज ग्रुबु, बुधराम पुत्र रामखेलावन निवासी कटरा, राजेश कुमार पुत्र केशरी निवासी कटरा, गोरखनाथ पुत्र श्यामता प्रसाद निवासी खरगौरा बस्ती के साथ लालजी पुत्र रामेश्वर प्रसाद के खिलाफ कूट रचना, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित कई अन्य मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो सभी को जेल भेज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें