फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालक की मौत दंपती समेत छह घायल

Tue, 09 Feb 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज/जरवल। कैसरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने खेत से लौट रहे बालक को रौंद दिया।
विज्ञापन


वहीं, जरवल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो और कार की टक्कर में लखनऊ जा रहे दंपती समेत तीन घायल हुए हैं। अन्य दुर्घटना में बैलगाड़ी सवार ग्रामीण समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

जरवलरोड के बरवलिया गांव निवासी जगतराम यादव का बेटा (12) मंगलवार को बहन की ससुराल कैसरगंज में गोड़हिया नंबर एक अंतर्गत महंतनपुरवा गांव आया था। दोपहर में वह खेत गया था।
विज्ञापन


लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक उसे रौंदते हुए भाग निकला। लहूलुहान मोहित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जरवलरोड के बसहिया पाते गांव के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।

स्कॉर्पियो चालक जरवलरोड से जरवल कस्बा आ रहा था, जबकि बहराइच की ओर से रुपईडीहा के चकियारोड निवासी भानुतप्रताप सिंह (40) पत्नी किरन के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे।

चालक छोटू पुत्र बराती निवासी रुपईडीहा कार चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर सड़क की रेलिंग से जा टकराई।

दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके पर वाहन छोड़ भाग निकला, जबकि कार सवार दंपती और उनका चालक घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, जरवल कस्बे के पास आईपीएल चीनी मिल में गन्ना तौल कराकर लौट रहे बैलगाड़ी सवार बीबीपुर रेतीहाता निवासी रामसेवक पुत्र मोलहे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में रामसेवक के साथ बैलगाड़ी में खड़ीं भैंसें घायल हुई हैं। उधर, दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत असम रोड पर कल्पीपारा चौराहे के पास कल्पीपारा निवासी नुसरत अली तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में आ गया>

जबकि इकौना के बनकट गांव निवासी जीवन प्रसाद को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें