फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से एक लाख की संपत्ति राख

Sun, 16 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा के ग्राम लखैया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें एक ग्रामीण के घर की एक लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। आग बुझाने में ग्रामीण का हाथ भी जल गया। राजस्वकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम लखैया निवासी चिंताराम पुत्र वंशराज यादव के घर में शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। आग में घर में खड़ी दो बाइक, 12 हजार रुपये नकदी, टीवी, सीडी, बर्तन, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीण चिंताराम ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान उसका हाथ भी जल गया।

उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। एसडीएम घनश्याम ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें