परिजनों ने थाने का किया घेराव।
- फोटो : amar ujala
बहराइच शहर के सलारपुर में स्थित एक मिल में काम कर रहे श्रमिक की संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात मौत हो गई। परिवार को बिना सूचना दिए श्रमिक को अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी होने पर परिजन आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मिल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।