फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल मेें सड़क हादसे में मेडिकल कालेज निदेशक के पुत्र का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज निदेशक के पुत्र की मौत
विज्ञापन

दो लोग घायल, नेपाल में कार को ट्रक ने मारी टक्कर

रुपईडीहा। अपने दोस्त के शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे नेपालगंज मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल के निदेशक डॉ. एम किदवाई के पुत्र की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नेपालगंज मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल नेपालगंज के निदेशक डॉ. एम किदवाई के पुत्र अमन के दोस्त की सोमवार को दांग जिले में शादी थी। उस समारोह में शामिल होने के लिए अमन अपनी कार से दांग जिले को गया था। रात में शादी समारोह मेें शामिल होकर घर लौटते समय उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने अगैया बांके नेपाल के पास टक्कर मार दी। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके भाई डॉ. असिम व मित्र विमर्श अधिकारी भी घायल हो गए। घायलों को कोहलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अमन की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद रुपईडीहा के कब्रिस्तान में अमन का शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें