कास्मेटिक सामान व नेपाली जैकेट संग तस्कर गिरफ्तार
फोटो 11 है।
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर निबिया बार्डर आउटपोस्ट के पास एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान एक तस्कर को नेपाली जैकेट व कॉस्मेटिक सामान के साथ पकड़ा है। बरामद सामान को सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर संतोष कुमार की अगुवाई में निबिया बीओपी पर जवान गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान नेपाल की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। उसके पास प्लास्टिक की बोरी में सामान था। युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 30 सेट नेपाली जैकेट, नकली चाइनीज कॉस्मेटिक और 20 सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। इस पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने नेपाल से सामान की खरीदारी कर उसे भारत में बेचे जाने की बात बतायी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रफीक मोहम्मद निवासी सुइयां वार्ड नंबर दो जिला बांके नेपाल बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद सामान को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। तस्कर को जेल भेज दिया गया है। दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी परमेश्वर यादव, लालबहादुर वर्मा, सुजीत देवना, नाजरीन बानो आदि मौजूद रहे।