फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वार पर सो रहे युवक पर फायर, ट्रामा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। टेढ़ी सैयदनगर गांव निवासी एक युवक बुधवार रात घर के बाहर छप्पर में सो रहा था। रात एक बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने उस पर कट्टे से फायर झोंक दिया। लहूलुहान हालत में रात में ही युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे भोर में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत टेढ़ी सैयदनगर गांव निवासी ननके (28) पुत्र रामलखन प्रतिदिन की तरह बुधवार रात घर के सामने स्थित छप्पर में सोया हुआ था। मकान में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। रात एक बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने सो रहे ननके के सिर पर कट्टे से फायर झोंक दिया। चीख और फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़े। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर रात में ही थानाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लहूलुहान ननके को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान भोर में 4:30 बजे के आसपास उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर एंबुलेंस से ननके को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लहूलुहान ननके के भतीजे पृथ्वीराज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है। पृथ्वीराज और परिवारीजनों के मुताबिक किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में फायरिंग किसने की, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें