फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठियाघाट सीमा पर 700 लीटर डीजल बरामद

Mon, 11 Jan 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। भारतीय क्षेत्र से नेपाल को डीजल की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। सोमवार भोर में तस्करों ने 700 लीटर डीजल की खेप नेपाल सीमा के निकट जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी थी।
विज्ञापन


उसे सीमा पर पहुंचाया जाना था लेकिन इसी दौरान एसएसबी गश्ती टीम ने खेप बरामद कर ली। डीजल को सीज कर तस्करों की तलाश शुरू की गई है।

नेपाल में चल रहे मधेस आंदोलन के चलते वहां पर पेट्रोलियम पदार्थों की बड़े पैमाने पर किल्लत है। इसी किल्लत के चलते भारतीय क्षेत्र से पेट्रोल पंप से डीजल और पेट्रोल की तस्करी नेपाल को काफी मात्रा में हो रही है।

सोमवार तड़के तस्करों द्वारा डीजल की बड़ी खेप सीमा पार ले जाने की भनक एसएसबी 58वीं बटालियन के जवानों को लगी थी। इस पर बिछिया-कोठियाघाट मार्ग पर सघन चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


एसएसबी के जवान जब मुख्य आरक्षी संजय कुमार की अगुवाई में कोठियाघाट मार्ग पर घने जंगल के बीच कटियारा बीट में कांबिंग कर रहे थे तभी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 14 ड्रम जवानों के हाथ लगे। इन ड्रमों में डीजल भरा हुआ था। आरक्षी संजय ने बताया कि 700 लीटर डीजल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें