फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरवलरोड और रुपईडीहा में और 73 तलवारें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड/रुपईडीहा। अजमेर से बहराइच आ रही बसों से तलवारों की बरामदगी थम नहीं रही है। गुरुवार को जरवलरोड और रुपईडीहा में दो बसों की तलाशी के दौरान और 73 तलवारें बरामद हुईं। बरामद तलवारों को सीज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन सभी को अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि अजमेर से चलकर बहराइच जा रही निजी बस को रोक कर बुधवार रात तलाशी ली गई तो उस बस पर सवार मल्हीपुर श्रावस्ती निवासी शब्बीर के पास से 20, नूर अहमद के कब्जे से 16, मुख्तार अली के पास से 18 व चुन्ना के पास से 17 तलवारें बरामद हुई हैं। बरामद तलवारों को सीज कर आरोपियों कोजेल भेज दिया गया है। उधर रुपईडीहा थानाध्यक्ष आलोक राव ने कस्बे में जांच के दौरान एक बस के निकट पड़ी दो तलवारें बरामद की हैं। मौके से सिद्दीक निवासी कटवा कोतवाली देहात हरदोई को पकड़ा गया है। बरामद तलवारों को सीज कर उसे भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें