फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विस सचिव को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटेहना (बहराइच)। बहुजन समाज पार्टी में पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सचिव को साइकिल से बाजार जाते समय रविवार को कुछ लोगों ने मारापीटा। इस हमले में वह बेहोश हो गए।सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने घटना की तहरीर थाने पर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पयागपुर थानान्तर्गत ग्राम कुनौरा निवासी अयोध्या प्रसाद पूर्व में बसपा में विधानसभा क्षेत्र के सचिव थे। वह रविवार को साइकिल से पयागपुर बाजार आ रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर विजय कुमार, पुत्तू, शीतला समेत पांच लोगों ने उन्हें मारापीटा। इससे वह बेहोश हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर अयोध्या के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद अयोध्या को होश आया। इसके बाद सभी ने थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने भाजपा की सरकार होने की बात कहते हुए मारापीटा। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि अयोध्या प्रसाद की ओर से तहरीर मिली है। लेकिन दूसरी तरफ स्वामीदीन पत्नी मुन्नी देवी ने गाड़ाबंदी कर मारने-पीटने का आरोप लगाया। इससे उसका हाथ टूट गया। दोनों पक्ष का केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें