फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी भरा बैग हाथ से छीनकर भाग गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड और राजीचौराहा क्षेत्र में हुई वारदात
विज्ञापन

बहराइच/जरवलरोड। जरवलरोड में मंगलवार को बैंक से निकले ग्रामीण के हाथ से नकदी भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। वहीं राजीचौराहा में भी बैंक के सामने से एक महिला के हाथ से 10 हजार रुपये की गड्डी छीनकर बाइक सवार भाग गए। दोनों मामलों में थाने पर तहरीर दे दी गई है। लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका है।

फखरपुर थाना अंतर्गत कुंडासर गांव खेमनीपुर गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह का खाता जरवलरोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। पारिवारिक जरूरतों के चलते मंगलवार सुबह सूर्यप्रताप बैंक से पैसा निकालने आए थे। उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


उसे बैग में रखकर वह बैंक से बस स्टॉप तिराहा जरवलरोड के लिए रवाना हुए। बैंक से 100 मीटर की दूरी पर पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने सूर्यप्रताप के हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया और भाग गए। क्षण भर तो सूर्यप्रताप सकते में आ गए, फिर शोर मचाया।

लोग एकत्रित हुए, लेकिन बदमाश रामनगर की ओर निकल गए। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है। उधर खैरीघाट थाना अंतर्गत राजीचौराहा के निकट स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में किरन अपने खाते से पैसा निकालने पहुंची।

उसने 10 हजार रुपये निकाले। नकदी की गड्डी को रुमाल में लपेटकर बैंक से बाहर निकली। उसी समय उचक्कों ने नकदी छीन ली और भाग गए। पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन के आगे कूदी किशोरी को युवक ने बचाया
जरवलरोड। कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) मां से विवाद करने के बाद जान देने की नियत से मंगलवार दोपहर में जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसने बरौनी एक्सप्रेस के सामने जान देने की नियति से रेल ट्रैक पर छलांग लगा दी।

तभी पास में मौजूद युवक ने किशोरी को खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई। किशोरी को स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के सिपाही रमाकांत के सुपुर्द किया गया। रमाकांत की सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपी-100 के प्रभारी रामचरित ने पूछताछ के बाद परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर किशोरी की मां पहुंची। पूछताछ के दौरान पता चला कि पारिवारिक मामलों में विवाद के बाद किशोरी जान देने की नियति से घर से निकली थी। उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें