फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से तीन मासूमों की मौत
विज्ञापन

दो बच्चों की हालत नाजुक, तराई में बदलते मौसम से बढ़ा संक्रामक रोगों का खतरा
बहराइच। तराई में बदल रहे मौसम से संक्रामक रोग पनपने लगे हैं। तेज बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से तीन मासूमों की बुधवार को मौत हो गई। 12 रोगी और भर्ती हुए हैं। इनमें दो मासूमों की हालत नाजुक है। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

तराई में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी वर्षा और बदली का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम बदलाव से संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं। तेज बुखार व उल्टी दस्त के कारण हुजूरपुर निवासी दामिनी (4) पुत्र जयकृष्ण व पयागपुर निवासी चांदनी (3) पुत्री ईश्वरनाथ को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह दोनों की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों के काफी कोशिश के बावजूद दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। उधर, नानपारा निवासी तीरथराम की पत्नी सुनीता ने बुधवार सुबह बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म के एक घंटे बाद उसे सांस में तकलीफ, बुखार व अन्य दिक्कतें हुईं। नवजात को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। बर्थ एक्सपीसिया की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान दोपहर बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित और 12 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें सोनवा निवासी कोमल (4) पुत्री लालजी और भिनगा निवासी अनस (2) पुत्र नूर अली की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें