फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के विवाद में मारपीट, एक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
बहराइच। जरवलरोड थाना अंतर्गत अहाता गांव निवासी केशवराम तथा राजितराम के बीच पैसे को लेकर रविवार को कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने राजितराम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजितराम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि केशव राम की तहरीर पर ननकुट, जवाहिर, सुखीराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें