फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के डिगिहा तिराहे के निकट एक युवक का शव नाले में कूड़े के नीचे दबा हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को निकलवाकर कब्जे में लिया है। शव पर चोटों के निशान हैं। जिससे लग रहा है कि हत्या करके लाश फेंकी गई है। फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत डिगिहा तिराहा पाश इलाके में है। 24 घंटे चहलपहल रहती है। तिराहे से होकर सार्वजनिक नाला गुजरा है। शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति नाले की ओर लघुशंका करने गया। तभी नाले में कूड़े के ढेर में दबी लाश दिखी। उसका हाथ का पंजा बाहर निकला हुआ था। इस पर व्यक्ति ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय दूबे भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों और सिपाहियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव पर जगह-जगह चोटों के निशान दिखे। जिससे लग रहा था कि हत्या करके लाश फेंकी गई है। मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि आसपास के लोगों को पहचान के लिए बुलाया गया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका एसओ ने भी जताई। पहचान न होने के चलते लाश को पंचनामा के बाद फोटोग्राफी करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हैं लंबे बाल, कमर में करधनी
एसओ ने बताया कि मृतक युवक काला लोवर व काली शर्ट पहने हुए है। बाल लंबे है, कमर में करधनी व हाथ में काला धागा बंधा है। फिलहाल पंचनामा के बाद पहचान के लिए शव को जिला चिकित्सालय की मर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें