फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को परेशान कर रही पुलिस डीआईजी व डीजीपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

बहराइच। दरगाह क्षेत्र में कल्पीपारा चौराहे पर रहने वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कल्पीपारा चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित है। चौकी से 20 मीटर की दूरी पर उर्वरक व्यवसायी रमेश गुप्ता का मकान है। उन्होंने डीआईजी और डीजीपी को भेजे गए पत्र में कहा है कि सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के मध्य चार बार घर के सामने से बाइक लेकर निकलने पर पुलिस ने उन्हें रोका और अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। वहीं चौकी से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक मिल प्रतिष्ठान के व्यवसायी के पुत्र को सिपाहियों ने पीट दिया। इससे आसपास रहने वाले अन्य लोग भी परेशान हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर सभी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर मामले में एएसपी नगर कमलेश दीक्षित ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चल रहा है। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें