फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता निवासी महिला की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ से गोरखपुर जा रही डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार एक महिला गोरखपुर-लखनऊ प्रखंड पर घाघराघाट रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से गिर गई। महिला यात्री की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के करमुल्लापुर गांव के निकट एल्गिन ब्रिज का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार दोपहर में लखनऊ की ओर से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर जरवलरोड थाने के उपनिरीक्षक अरुण कुमार, राजेश, राकेश घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिला सिपाहियों के साथ उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान कोलकाता के जगत सिंहपुर थाना सिरकौल चंपारात कोलकाता निवासी सजकता बोहरा के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला ट्रेन से कैसे गिरी इसकी खोजबीन की जा रही है। जांच के बाद ही उसके ट्रेन से गिरने के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें