बहराइच। जिला कारागार में एससी-एसटी एक्ट के मामले निरुद्ध श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर निवासी कैदी अनवर (52) की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा ने बताया कि उक्त कैदी 14 अगस्त को जेल में अपने भाई के साथ एससी-एसटी के मामले में आया था और उसे चार साल की सजा हो चुकी है। जेल में आने के समय से ही उसकी तबीयत खराब चल रही थी। हृदय से संबंधित बीमारी है।