फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली संकट पर उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
 सिविल लाइंस उपकेंद्र के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग। 
विज्ञापन
बहराइच। तेज बारिश और हवाओं से विद्युत पोल व लाइनें क्षतिग्रस्त होने के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। सोमवार सुबह सिविल लाइंस में नाराज लोगों ने मार्ग के बीच में सीढ़ी रखकर और वाहन खड़ा कर प्रदर्शन किया। वहीं, दोपहर करीब दो बजे छोटी बाजार में बिजली न आने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। करीब 30 मिनट तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें