बहराइच। अयोध्या जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के भिठौरा गांव निवासी जयदीप यादव (22) नगर कोतवाली में तैनात थे। शनिवार सुबह ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से पुलिस लाइन लौट रहे थे। जेल रोड पर जल निगम कार्यालय के पास सड़क पर पेड़ और विद्युत पोल गिरा था। उसी दौरान बाइक उससे टकरा गई और जयदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।