पयागपुर में नव निर्मित बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद श्रद्धालु।
पयागपुर। पयागपुर-इकौना मार्ग पर स्थित नवनिर्मित बालाजी महाराज मंदिर में संकटमोचन बालाजी महाराज की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और ‘जय बालाजी महाराज’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मूर्ति स्थापना के उपरांत मंदिर प्रांगण में एक भव्य सवामनी प्रसाद, विशेष हवन एवं संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया। हवन कुंड में वैदिक आहुतियां देकर सुख और समृद्धि की कामना की गई। महंत चुन्नू महराज ने बताया कि इस मौके पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया।