धरसवां में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय डीहा।
धरसवा। चित्तौरा के ग्राम पंचायत डीहा और अशोखा में सामुदायिक शौचालय भवन में ताला लटक रहा है। जिस कारण ग्रामीण महिला व पुरुष खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं। यहां बरसात में जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है सबसे ज्यादा दिक्कतें दिव्यांगों को हो रही है। ग्रामीण सरोज, ननकऊ तथा मदन आदि ने बताया कि ये अक्सर बंद ही रहते हैं हम लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता है सरकारी पैसों की केवल बर्बादी हो रही है सामुदायिक शौचालय के खुलने का समय सुबह पांच बजे से दस बजे तक और शाम को चार बजे से आठ बजे तक निर्धारित है। इस पर खंड विकास अधिकारी चित्तौरा अनुष्का श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। डीपीआरओ चंद्र भान सिंह ने बताया कि इसको दिखवाकर समस्या दूर की जाएगी।