फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अभियान की सफलता के लिए साझा प्रयास की जरूरत

Wed, 05 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (भारत सरकार) की चीफ डॉ. नूपुर रॉय के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम ने सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस मौके पर टीम ने फाइलेरिया उन्मूूूूलन अभियान के तहत आगामी 10 अगस्त से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए राउंड) की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. नूपुर रॉय ने कहा कि एमडीए राउंड की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं को मिलकर एक साझा प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही अपने माइक्रोप्लान को अंतिम रूप देकर उस पर अमल करना शुरू कर दे। टीम ने एसीएमओ (वीबीडी) डॉ. राजेश कुमार से जानना चाहा कि अर्बन क्षेत्र में कितनी आशा कार्यकर्ता हैं और कितनी टीमें बनाई गईं हैं, जिस पर एसीएमओ ने बताया कि अर्बन क्षेत्र में कुल 97 टीमों का गठन किया गया है।

टीम ने बताया कि अभियान की शुरुआत में 4-5 दिन सार्वजनिक स्थानों पर बूथ लगाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का काम किया जाएगा, इसके बाद मोबाइल टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। इससे पूर्व टीम ने जरवल सीएचसी पहुंच कर वर्ष 2022 का माइक्रो प्लान व परिवार सर्वे रजिस्टर का अवलोकन कर अभियान को सफल बनाने को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुंवर रीतेश और बीसीपीएम सोनी जायसवाल से चर्चा की।
विज्ञापन

टीम में वेक्टर बाॅर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (भारत सरकार) की चीफ डॉ. नूपुर रॉय, पाथ संस्था के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अंबरेश कुमार, पीसीआई की नेशनल लीड राजश्री और टीएसयू के डॉ. अतुल मित्तल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें